फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपद्रियों ने 100 पुलिस पर किया पथराव, दो पुलिस कर्मी चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर (गाजीपुर)। सोमवार की देर रात एक मकान पर पथराव की सूचना पाकर मड़पा गांव में पहुंची 100 पुलिस पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। जिसमें 100 पुलिस की इनोवा वाहन और सिपाही की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पथराव में हेड कांस्टेबिल और सिपाही घायल हो गए। इस मामले में सैदपुर कोतवाली के एक सिपाही ने नौ नामजद सहित 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

रात में करीब साढ़े नौ बजे के सैदपुर रेलवे क्रासिंग के पास पुलिस के 100 नंबर पर कोतवाली के भितरी चौकी के मड़पा गांव से आतिफ अहमद ने फोन किया कि मेरे घर पर गांव के कुछ लोग पथराव कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही 15 मिनट बाद 100 नंबर की गाड़ी भितरी पहुंच गई। रास्ते में मोटरसाइकल से भितरी चौकी के सिपाही विद्याशंकर पांडेय और रिंकू लाल मिल गए। वह भी 100 पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंचे गए। पुलिस अभी मामले के संबंध में पूछताछ ही कर रही थी कि काफी संख्या में उपद्रवी पुलिस टीम पर पथराव करने लगे। उपद्रवियों ने पुलिस कर्मी की बाइक और 100 नंबर की इनोवा पर पथराव कर और लाठी-डंडा से क्षतिग्रस्त कर दिया। पथराव में 100 पुलिस के हेड कांस्टेबिल रामकेवल और सिपाही विद्याशंकर चोटिल हो गए। हालात बिगड़ता देख वायरलेस से प्रसारित सूचना पर खानपुर, सैदपुर, सादात, बहरियाबाद, शादियाबाद और नंदगंज थानाध्यक्ष पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर बाद सीओ सैदपुर सर्वेश मिश्र, उप जिलाधिकारी सत्यम मिश्र, एसपी सिटी प्रदीप कुमार घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस बल को देख उपद्रवी मौके से फरार हो गए। इस मामले में हेड कांस्टेबिल रामकेवल सैदपुर कोतवाली में सुनील पांडेय, संजय राम, रंजीत कुमार, देवशरण राम, सुभाष राम, मुहम्मद आतिफ, हनुमान पांडेय, राजू, तूफानी राम सहित ढाई दर्जन अज्ञात महिला-पुरुषो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है। पुलिस ने सुनील पांडेय, संजय, रंजित, देवशरण, आतिफ, तूफानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सैदपुर सर्वेश मिश्र ने कहा कि घटना सांप्रदायिक नहीं है। आतिफ और गांव के दलितों के मध्य भूमि को लेकर विवाद था। उसी विवाद के क्रम में यह घटना हुई है। गांव में शांति है। घटना में चिह्नित लोगों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। अब तक छह लोग पकड़े गए है। अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें