फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्जनों सड़कें अभी तक नहीं हुई गड्ढामुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजीपुर। सड़कों को गड्ढामुक्त करने की 15 जून की समय सीमा समाप्त हो चुकी है, लेकिन अभी तक जिले के दर्जनभर से अधिक सड़कें गड्ढामुक्त नहीं हो पाई है। जिन सड़कों को गड्ढामुक्त किया गया है। वह दो ही दिन बाद पूरी तरह से उखड़ चुकी है। अधिकारियों की लापरवाही के चलते शासन द्वारा किया गया वायदा हवा-हवाई साबित हो रहा है। छावनी लाइन से आदर्श गांव तक जाने वाली सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त और गड्ढायुक्त पड़ी हुई हैं।
विज्ञापन

कासिमाबाद सड़कों को गड्ढा मुक्ति अभियान की विफलता का असर अधिकारियों पर साफ दिखाई दे रहा है। कासिमाबाद विकास खंड की प्रमुख सड़क अलावलपुर तराहीपुर मार्ग का है, जो पूरी तरह से टूट चुका है। मार्ग पर लोक निर्माण विभाग एवं प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिकारी एक दूसरे पर सड़क की जिम्मेदारी थोपने का काम कर रहे हैं। इस संबंध में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिशासी अभियंता सुरेंद्र सागर से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि पांच वर्ष के बाद हमारी सड़कें पीडब्ल्यूडी को वापस कर दी जाती हैं। मार्ग की जिम्मेदारी अब पीडब्ल्यूडी की है। अधिकारियों की बात से यह साफ जाहिर होता है कि यह मार्ग अब पूरी तरह से लावारिस हालत में है। इसी तरह दुबिहां मोड़ से बखरियाडीह बंधे तक दिलदारनगर के रक्सहा-हुसैनाबाद बाईपास मार्ग, दिलदारनगर-भदौरा मार्ग, नगसर सरहुला मार्ग, जमानिया-सैय्यदराजा मार्ग, जमानिया दिलदारनगर मार्ग, जमानिया-दरौली मार्ग, नई बाजार मार्ग, सायर-गहमर मार्ग, देवेथा-फुफुआव मार्ग, खड़ैचा-फुफुआव मार्ग, जबुरना-दरौली मार्ग और जबुरना से केशरूआ मार्ग सहित कई ऐसे मार्ग है जो अभी तक गड्ढा मुक्त नहीं हो पाए। जबकि जिन सड़कों को पीडब्लूडी की ओर गड्ढा मुक्त किया गया है। वैसे मार्ग दो से तीन बाद उखड़ कर पुन: गड्ढा में तब्दील हो चुकी है। इस संबंध में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बताया कि जिले के 60 प्रतिशत गड्ढा युक्त सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया गया है। धनराशि की कमी के चलते सड़कों को गड्ढा मुक्त करने में बाधा आई है। धनराशि मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित कर दिया गया है। जल्द ही शासन की ओर से धन अवमुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें