फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन को मारपीट कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दुल्लहपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के जलालाबाद स्थित देशी शराब की दूकान पर गुरुवार की रात कुछ अज्ञात युवकों ने सेल्समैन को मारपीटकर घायल कर दिया। इस मामले में सेल्समैन में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया गया। जलालाबाद चट्टी पर देश शराब की दूकान है। देर रात शराब खरीदने पहुंचे युवकों ने सेल्समैन शराब शीशी मांगी। सेल्समैन ने पहले पैसा देने को कहा। इसी बात को लेकर युवकों और सेल्समैन के बीच कहासूनी होने लगी। इसी दौरान युवकों ने सेल्समैन संजय यादव और सहायक रिंकू यादव को मारपीट कर घायल कर दिया। सेल्समैन की आवाज सूनकर जब-तक आस-पास के दूकान पहुंचते। युवक मौके से भाग निकले। दूकानदारों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। सेल्समैन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष दुर्गेश्वर मिश्रा ने बताया कि तहरीर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवकों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें