फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दोनों पालियों में 1904 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी

विज्ञापन
एमआरडी पब्लिक स्कूल सेवठा सिगेंरा से सीटीईटी परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) रविवार को जिले में 57 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। पहली पाली की परीक्षा 35 और दूसरी पाली की परीक्षा 22 केंद्रों पर हुई। दोनों पालियों में 1904 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सुबह की पाली में 1256 और शाम की पाली में 648 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

परीक्षा के नोडल अधिकारी एस. कुशवाहा ने बताया कि केंद्रों पर सुबह से ही परीक्षार्थियों की भीड़ रही। परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए प्रवेश के समय सघन जांच, बायोमेट्रिक सत्यापन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई।
उन्होंने बताया कि सुबह की पाली में कुल 13920 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 12664 ने परीक्षा दी। वहीं दूसरी पाली में 9744 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 9060 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। नोडल अधिकारी ने बताया कि जिले में सीटेट परीक्षा दोनों पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जलालाबाद स्थित मां शारदा चिल्ड्रेन स्कूल केंद्र पर कुल 360 परीक्षार्थियों में 329 उपस्थित रहे, जबकि 31 अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा को लेकर जलालाबाद कॉलेज से शहीद चौक तक हाईवे पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रिंसिपल राम प्रताप मौर्य ने बताया कि केंद्र पर परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र और पहचान पत्र के अलावा पर्स, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, गहने, स्कार्फ, दुपट्टा और मफलर तक ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। जांच के बाद बायोमेट्रिक सत्यापन कराकर परीक्षार्थियों को कक्षों में भेजा गया।
वहीं, मरदह क्षेत्र के सेवठा सिगेंरा स्थित एमआरडी पब्लिक स्कूल में 431 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 49 अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के साथ स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें