फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटीईटी : दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा सॉल्वर गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजीपुर/दिलदारनगर। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में (सीटीईटी) में शनिवार को नकली आधार कार्ड के सहारे दूसरे की जगह परीक्षा देर रहा एक सॉल्वर गिरफ्तार किया गया। सीबीएसई के हेडक्वार्टर नई दिल्ली से वेरीफिकेशन फेल होने पर जालसाजी का खुलासा होने पर कार्रवाई की गई। केंद्र के प्रधानाचार्य की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
दिलदार नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि न्यू शाह फैज पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य आशीष कुमार प्रधान ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार को विद्यालय में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा थी।
विज्ञापन

सुबह पहली पाली में कक्ष संख्या 12 में बिहार के पटना जनपद के धनरूआ थाना क्षेत्र के बेलदारी गांव निवासी अंकित कुमार दूसरे परीक्षार्थी नसीरपुर निवासी रंजीत यादव के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी सीबीएसई के हेडक्वार्टर नई दिल्ली से दी गई। उसके आधार कार्ड का वेरीफिकेशन किया गया तो वह बार-बार फेल हो जा रहा था। इस पर मुख्यालय से आरोपी को पुलिस को सुपुर्द करने का निर्देश दिया गया। शाम पांच बजे परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रधानाचार्य आरोपी रंजीत को लेकर थाने पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दूसरे की जगह परीक्षा देने वाले अंकित कुमार सिंह और रंजीत यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें