बुधवार को बोर्ड परीक्षा देने के लिए शहर के लंका के पास वाहन स्टैंड पर जाते परीक्षार्थी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा गुरुवार से शुरू हुई। इस परीक्षा में एक लाख 87 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी बैठेंगे। इनके लिए जिले में 313 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पांच सचल दस्तों का गठन कर जिले को छह जोन एवं 33 सेक्टर में बांटा गया है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा आज से शुरू हो रही है। इस परीक्षा में 187059 परीक्षार्थी बैठेंगे। इनमें हाईस्कूल के 99443 संस्थागत एवं 6045 व्यक्तिगत सहित 105488 तथा इंटर के 75982 संस्थागत एवं 5589 व्यक्तिगत सहित कुल 81571 परीक्षार्थी हैं। इनके लिए जिले में 313 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले को छह जोन एवं 33 सेक्टर में बांटा गया है।
इस बार उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए छह संकलन केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापक इस बार उसी विद्यालय के प्रधानाचार्य होंगे। जिन शिक्षकों की परीक्षा में ड्यूटी लगाई गई हैै उन्हें जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से प्रमाणित किया हुआ परिचय पत्र उपलब्ध कराया गया है। कक्ष निरीक्षकों को फोटोयुक्त पहचान पत्र जारी किया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं के साथ प्रश्नपत्रों को भेजा जा चुका हैै। परीक्षा को लेकर विभाग पूरी तरह से सकि्रय है।
इस बार उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए पिछली बार पांच संकलन केंद्र बनाए गए थे जबकि इस बार कुल छह केंद्र बनाए गए हैं। इनमें राजकीय सिटी इंटर कालेज गाजीपुर, बापू इंटर कालेज सादात, टाउन नेशनल इंटर कालेज सैदपुर, एसकेबीएम इंटर कालेज दिलदारनगर, राजकीय बालिका इंटर कालेज मुहम्मदाबाद के अलावा एक नया संकलन केंद्र कासिमाबाद स्थित नेशनल इंटर कालेज को बनाया गया है।