फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 किमी दूर बनाया केंद्र

Tue, 14 Mar 2017 11:26 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में केंद्र निर्धारण में मानकों का ध्यान नहीं रखा गया हैै। तहसील क्षेत्र के सायर गांव स्थित सर्वोदय इंटर काॅलेज के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में नामांकित 306 छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा मुसीबत बन गई है। आलम यह है कि छात्र अपने शिक्षकों के साथ  ही शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों से परीक्षा केंद्र बदलवाने के लिए गुहार लगा रहे हैं। 
विज्ञापन


सर्वोदय इंटर कॉलेज के हाईस्कूल में 146 छात्राएं और 39 छात्र एवं इंटरमीडिएट में 119 छात्राएं नामांकित हैं। इन्हें इस वर्ष 2017 की बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होना है लेकिन परीक्षा केंद्र मानक के विपरीत बना दिया गया है। विद्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर दिलदारनगर में केंद्र बनाए जाने से परीक्षार्थियों एवं उनके परिजनों के चेहरे पर चिंता की लकीरें दिख रही हैं।

परीक्षार्थियों एवं उनके परिजनों का कहना है कि अध्ययन वाले विद्यालय से  परीक्षा केंद्र लगभग 25 किमी दूर बनाया गया है जबकि परीक्षा केंद्र नियमानुसार अधिकतम दस किमी दूर ही बनाया जाना चाहिए। परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के लिए कोई साधन की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन


यही नहीं सड़क की हालत भी अति जर्जर है। इससे छात्र-छात्राओं को नियत समय तक केंद्र पर पहुंच पाना आसान नहीं होगा। परीक्षार्थियों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य विजयशंकर राम एवं ग्राम प्रधान रामशंकर यादव ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्रक देकर अवगत कराते हुए परीक्षा केंद्र बदलने का अनुरोध किया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें