फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनवमी पर निकाली गई श्री राम की शोभा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। रामनवमी के अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी तथा अन्य हिंदू संगठनों की ओर से शहर में श्रीराम शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें रथ पर सवार हो कर श्री राम, पत्नी सीता, अपने भाई लक्ष्मण तथा हनुमान के साथ पूरे नगर का भ्रमण किया। उनकी यात्रा जिस मार्ग से भी हो कर गुजर रही थी वहां का प्रभु के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज जा रहा था। इस भक्त तलवार तथा तीर आदि का प्रदर्शन कर भगवान के प्रति आस्था व्यक्त कर रहे थे।
विज्ञापन

शोभा यात्रा गायत्री नगर फाटक से शुरु हुई। यह टेढ़ी बाजार, नखास, चीतनाथ, लालदरवाजा, मिश्र बाजार, महुआबाग, विशेश्वरगंज, सकलेनाबाद होते हुए लंका स्थित रामलीला मैदान पहुंची। आगे आगे डीजे तथा पीछे से उसकी धुन पर थिरकते हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालु हाथ में अस्त्र शस्त्र ले कर चल रहे थे। भगवान की झांकी जहां से हो कर गुजर रही थी, वहां लोग रामचंद्र की जय तथा भारत माता की जय के जयकारे लगा रहे थे। रास्ते में जगह-जगह रो कर भगवान की पूजा तथा आरती की गई। इस मौके पर पुलिस की ओर से भी रास्ते भर व्यापक प्रबंध किए गए थे। झांकी के साथ भी बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी चल रहे थे। झांकी की वजह से शहर में जगह जगह जाम की स्थिति बन गई थी। इस मौके पर सीओ डा. तेजवीर सिंह, कोतवाल धनंजय मिश्रा, पूर्व नपा अध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल, अमित सिंह, राकेश जायसवाल, सुरेन्द्र यादव, निखिल पांडेय, अजय प्रकाश साहू, लव जायसवाल, सोनू सिंह समेत बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें