फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के लिए गुरुवार का दिन काफी सुखद रहा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में पंद्रह सौ, मीनी आंगबाड़ी के मानदेय में 1250 तथा सहायिकाओं के मानदेय में सात सौ पचास रुपए बढ़ोतरी की घोषणा की। इससे सभी कार्यकर्ता खुशी से झूम उठी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के इस घोषणा को जिला मुख्यालयों पर सभी कार्यकर्ताओं ने लाईव देखा। इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन के जिला संरक्षक सूरज प्रताप सिंह ने कहा कि 2016 में मानदेय वृद्धि को लेकर हमारी जो लड़ाई शुरू हुई थी वह धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री तथा प्रधानमंत्री को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के मानदेय वृद्धि के लिए धन्यवाद दिया। जिलाध्यक्ष आशा पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से की गई मानदेय बढ़ोतरी पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे कार्य को देखते हुए यह बढ़ोतरी अभी कम है। न्यूनतम मानदेय कम से कम दस हजार रुपये कर दिया जाना चाहिए। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रेखा पासवान ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के संघर्ष को सफलता मिली है। भविष्य में अगर हम संगठित होकर ऐसे ही संघर्ष करेंगे तो अवश्य जीत होगी। इस अवसर पर शगुन भारती, निशा सिंह ,अंजू , सीमा, कृष्णा, पुष्पा, गीता, पुतुल वर्मा सुनीता, अनीता ,शमा, नीलम, शीला, सुशील, रीता, फहमीदा, संयोगिता, नोसिन, नाजनीन, रेणु, मधु आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें