फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादियों के इतिहास में अमर हो गए पूर्व मंत्री कैलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। लुटावन स्नातकोत्तर महाविद्यालय सकरा में शनिवार को प्रदेश के पूर्व पंचायती राज मंत्री कैलाश यादव की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें जंगीपुर के विधायक डा. वीरेंद्र यादव और जंगीपुर की पूर्व विधायक किसमती देवी ने श्रद्धासुमन अर्पित कर स्व. कैलाश यादव को नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि वह समाजवादियों के इतिहास में अमर हो चुके हैं।
विज्ञापन

प्रदेश के पूर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि कैलाशजी समाजवादियों के इतिहास में अमर हो चुके हैं। श्री यादव बेहद सरल जीवन व्यतीत करने वाले व्यक्ति थे। उनके व्यक्तित्व की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। अन्य वक्ताओं ने उनके साथ बिताए पलों को याद किया और उन्हें एक महान समाजवादी नेता बताया। इस मौके पर पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव, पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, पूर्व विधायक प्रभुनाथ यादव, पूर्व एमलसी विजय यादव, काशीनाथ यादव, रामधारी यादव सहित तमाम सपा दिग्गजों ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें