फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर लेखपालों ने कैंडिल मार्च निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देश पर मंगलवार को लेखपालों ने सिटी रेलवे स्टेशन से कैंडिल मार्च निकाला। मार्च लंका, शास्त्री नगर होते हुए सरजू पांडेय पार्क में सभा के रूप में तब्दील हो गया। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष उदयप्रताप यादव ने कहा कि शासन पूर्व में किए गये वादों से मुकर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लेखपाल संघ से किए गए वादे को छह माह हो गए, लेकिन आज तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई। चेतावनी दिया कि मांगों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर रामलखन राम, ओमकार लाल, अवधेश, राजकपूर आदि उपस्थित थे। अंत में मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर शिवशरणरप्पा को सौंपा गया। सैदपुर संवाददाता के अनुसार तहसील मुख्यालय पर अपनी पुरानी मांगों को लेकर लेखपाल संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को लेखपालों ने उपजिलाधिकारी को पत्रक देकर कैंडल मार्च निकाला। तहसील अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित विभिन्न मांगों का पत्रक उपजिलाधिकारी शिशिर कुमार को सौंपा। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि वेतन में विसंगतियां हैं। 19 फरवरी को सभी तहसीलों में बुद्धि शुद्धि यज्ञ करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर तहसील मंत्री रमेशचंद्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधाकर पांडेय, ऋषिकेश राम, नीतू सिंह, रमेश सोनकर, रामायण, दीपांशु, भानू, जया सिंह, श्वेता सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें