फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर निकाला बाइक जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर कर्मचारियों ने मंगलवार को सख्त तेवर दिखाये। कर्मचारी शिक्षक अधिकारी-पुरानी पेंशन बहाली मंच की ओर से बुधवार से होने वाली महाहड़ताल को कामयाब बनाने के लिए शहर में बाइक जुलूस निकाला गया। सिंचाई चौराहा से निकला बाइक जुलूस लंका, चुंगी, बस स्टैंड, विशेश्वरगंज, मिश्रबाजार, महुआबाग, पीरनगर होते हुए विकास भवन परिसर में जाकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

इससे पहले सिंचाई चौराहा स्थित नलकूप परिसर में आयोजित सभा में मंच के जिला संयोजक अंबिका प्रसाद दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री ने लिखित वादा किया था कि हम सरकार में आएंगे तो पुरानी पेंशन बहाल कर देंगे। उन्होंने बुधवार से 12 फरवरी तक होने वाली महाहड़ताल को कामयाब बनाने की अपील की। प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री जितेंद्र यादव ने कहा कि सांसद एवं विधायक अपनी पेंशन ले रहे हैं और हमें शेयर बाजार पर आधारित नई पेंशन दे रहे हैं। यह भेदभाव अब नहीं चलेगा। अनंत सिंह ने कहा कि हड़ताल के दौरान सभी विद्यालयों में एमडीएम व्यवस्था पूर्ण रुप से ठप रहेगी। परिषद के जिला मंत्री ओमप्रकाश यादव ने सभी विकास खंडों में कामकाज ठप कर अपने विकास खंडों पर तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन करने की बात कही। पंचायत अधिकारी संघ के जिला महामंत्री सूर्यभान राय ने चेतावनी दिया कि अगर उत्पीड़न हुआ तो परिणाम गंभीर होंगे। इससे पहले सरकार की वादाखिलाफी से नाराज होकर कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। बाइक जुलूस में मुक्तेश्वर श्रीवास्तव, सुरेंद्र प्रताप, अमित श्रीवास्तव, जयप्रकाश तिवारी, महातिम यादव, श्यामबिहारी यादव, भगवती तिवारी, आनंद प्रकाश यादव, सुभाष सिंह आदि शामिल थे। बाइक जुलूस का नेतृत्व सुरेंद्र सिंह एवं संयोजक अंबिका दुबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें