फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा-नौ और छह में प्रवेश के लिए 6

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-छह और नौ में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है। दोनों कक्षाओं में प्रवेश के लिए 68 सौ से ज्यादा विद्यार्थियों के बीच दाखिले की जंग होगी। इसमें कक्षा-नौ में 12 सौ से अधिक तथा छह में साढ़े पांच हजार से ज्यादा छात्र बैठेंगे। कक्षा-छह की प्रवेश परीक्षा के लिए पांच परीक्षा केंद्र बनेंगे। एक पाली में आयोजित की जा रही परीक्षा के लिए केंद्रों पर विद्यार्थी आवंटित कर दिए गए हैं। परीक्षा फरवरी और अप्रैल माह में होनी है।
विज्ञापन

शहर के पुलिस लाइन के पास जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना वर्षों पहले की गई थी। विद्यालय में कक्षा-छह और नौ में दाखिले के लिए हर वर्ष प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। हर बार की तरह इस बार भी प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। कक्षा-नौ की तीन सीट के लिए दो फरवरी को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। सिर्फ एक केंद्र पर होने वाली परीक्षा में 1239 छात्र बैठेंगे। कक्षा-छह की प्रवेश परीक्षा इस बार अप्रैल माह में होगी। छह अप्रैल को होने वाली परीक्षा में जिले के विभिन्न विकासखंड के बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की तरफ से आवेदन किया गया था। आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी के बाद प्रवेश परीक्षा के लिए 5583 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। प्रवेश परीक्षा में सबसे ज्यादा विद्यार्थी जखनिया और सबसे कम भदौरा विकास खंड के विद्यार्थी बैठेंगे। जखनिया के 725, मनिहारी के 393, सादात के 293, सैदपुर 270, देवकली 453, बिरनो के 276, मरदह 414 तथा गाजीपुर के 678 विद्यार्थी हैं। इसके अलावा करंडा 272, कासिमाबाद 488, बाराचवर 223, मुहम्मदाबाद 357, भांवरकोल 185, जमानिया 250, रेवतीपुर 173 और भदौरा ब्लॉक के 133 विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षा एक पाली में दिन में 11 से डेढ़ बजे तक कराई जाएगी।


कक्षा-नौ की प्रवेश परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थी प्रवेशपत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा की तैयारी जोरों पर चल रही है। मुख्तार आलम, प्रधानाचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय
विज्ञापन


इनसेट
सबसे ज्यादा विद्यार्थी एमजेआरपी स्थित केंद्र पर
गाजीपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं। इसमें एमजेआरपी पब्लिक स्कूल में 1978, शाहफैज पब्लिक स्कूल में 970 तथा राजकीय सिटी इंटर कॉलेज में 962 विद्यार्थी बैठेंगे। इसके अलावा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 678 एवं लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कॉलेज स्थित केंद्र पर 995 विद्यार्थियों के बीच दाखिले की जंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें