फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की लगी चौपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। समाजवादी पार्टी की ओर से क्षेत्र के फुल्ली ग्राम प्रधान के आवास पर शुक्रवार को जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य रामजतन राजभर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को तन-मन के साथ लग जाना है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सोच, उनके विचार और कार्यशैली को समाज के बीच में रखना होगा।
विज्ञापन

राजभर ने कहा कि प्रदेश के लोग अब जान गए हैं कि सपा ही हर क्षेत्र में विकास कर सकती है। आगामी लोकसभा चुनाव में जब तक समाजवादी पार्टी की जीत नहीं होगी तब तक पिछड़े समाज का विकास नहीं हो सकता। कार्यकर्ता ही पार्टी के असली कर्णधार होते हैं। घर-घर संपर्क कर पार्टी को कामयाब बनाने के लिए अभी से कमर कसना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष डा. नन्हकू यादव तथा संचालन विजय यादव ने किया। इस मौके पर अंगवस्त्रम देकर अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रणजीत यादव, रजनीश यादव, विकास, गुलाब राजभर, चुन्नू अंसारी, हदीस, शमशाद राईन, दिनेश यादव, अशोक बिंद, अशोक यादव, वीरेंद्र यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें