फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगसर-जखनियां मार्ग पर सड़क किनारे फंसे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर(गाजीपुर)। नगसर-जमानियां सड़क मार्ग पर गोहदा विद्युत उपकेंद्र के पास सोमवार को बालू लदा ट्रक फंस जाने से दोपहर दो बजे तक आवागमन बंद रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रक फंसा होने से किनारे से जा रही बस भी फंस गई।
विज्ञापन

जमानिया से नगसर मार्ग सुबह पांच बजे बालू लदा ट्रक जा रहा था कि गोहदा विद्युत उपकेंद्र के पास ट्रक सड़क के बीचों बीच फंस गया। ट्रक फंसने के बाद बस यात्रियों को लेकर जा रही थी। चालक जल्दबाजी में बस को सड़क किनारे से निकालने लगा। बस भी फंस गई। सड़क पर दो वाहन फंस जाने से आवागमन ठप हो गया। इससे नौ घंटे तक पूरी तरह आवागमन बंद हो गया। उस मार्ग से गुजरने वाली प्राइवेट हिंदी व कान्वेंट स्कूलों की बसें आवागमन करने में परेशानी उत्पन्न हो गई तो स्कूली बसों को वापस ले जाने में घंटों विलंब होने के कारण छात्रों को समय से स्कूल नहीं पहुंचा सके। पचोखर से नगसर होते गाजीपुर के तरफ यात्रियों को लेकर जा रही एक बस सड़क पर ट्रक फंसे होने के कारण सड़क के किनारे से होकर आगे ले जाने का प्रयास करने में बस भी मिट्टी में फंस गई और वह कई घंटों तक फंसी रही। वहां से बस में बैठे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा और लोगों को पैदल या प्राइवेट अन्य गाड़ियों का सहारा लेना पड़ा। बाद में ट्रक संचालक ने ट्रैक्टरों को मंगा कर ट्रक का बालू निकलवाया तब जाकर नौ घंटे बाद रास्ते को खाली कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें