गाजीपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर से सोमवार को हरी झंडी दिखाकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. जीसी मौर्या ने सारथी संदेश वाहिनी वाहन को रवाना किया। यह वाहन गांवों का भ्रमण कर लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करेगी।
इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि परिवार कल्याण कार्यक्रम अंतर्गत पुरुष नसबंदी पखवारा के तहत सारथी वाहन को रवाना किया गया है। उक्त वाहन परिवार कल्याण से संबंधित प्रचार-प्रसार का आडियो प्रसारित करते हुए पूरे जनपद में समस्त सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा संबंधित गांव में जाकर के व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए लोगों को परिवार नियोजन के लिए जागरूक करेगा। इस अवसर पर डा. केके वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनएचएम डा. आरके सिंहा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी प्रभूनाथ, तबरेज अंसारी, अमित राय, अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजद रहे।