फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व शौचालय दिवस एवं प्रधान महासम्मेलन संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिलाधिकारी के बाला जी ने कहा कि पूरे भारत में स्वच्छता को एक आंदोलन के रूप में लिया गया है जिसे ग्राम स्तर पर अधिक से अधिक प्रोत्साहित करते हुए जागरूक करने की जरूरत है। वे स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज के मैदान पर विश्व शौचालय दिवस एवं प्रधान महा सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद बतौर मुख्य अतिथि समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित एवं महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर समारोह का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि सोमवार को विश्व शौचालय दिवस पूरे भारत में मनाया जा रहा है। ग्राम स्तर पर भी अन्य लोगों को जागरूक करने की जरूरत है जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों द्वारा मुख्य रूप से ग्राम्य विकास एवं पंचायत राज विभाग की योजनाओं के संचालन एवं प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। बताया कि पहले ग्राम पंचायत स्तर पर पैसों की कमी रहती थी लेकिन अब पर्याप्त बजट है जिसे सभी ग्राम पंचायत स्तर पर स्थानांतरण किया गया है। जिलाधिकारी ने प्रधान संघ की ओर से दिए गए 17 सूत्री मांग पत्र में बताया कि कुछ मांग शासन स्तर पर लंबित है। शेष मांग जो जिला स्तर पर है उसके निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। थाना स्तर पर सुनवाई न होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने कहा कि आगे होने वाली पुलिस विभाग की बैठक में सभी एसओ के सम्मुख विषय पर ध्यान रखते हुए उचित व्यवहार का निर्देश दिया जाएगा। प्रधानों के आकस्मिक खर्च के संबंध में शासनादेश के मुताबिक जो व्यवस्था होगी वह दी जाएगी। बैंक स्तर से पेंडिग भुगतान के लिए बैंकों को निर्देश दिए जाएंगे। प्रधानों की जांच के संबंध में बताया कि पंचायत राज अधिनियम और उसके नियमावली में जो प्राविधान दिया गया है उसके अनुसार ही जांच प्रक्रिया निर्धारित की जाएगी। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की तरफ से स्टाल लगा कर लोगों को जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रधान संघ के अध्यक्ष भयंकर यादव, रविंद्र राय, संरक्षक मुहम्मद शमीम सिद्दीकी ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी हरिकेष चौरसिया, जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दूबे, उपनिदेशक कृषि यूपी सिंह, जिला दिव्यांगजन अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, आकाश राजभर, राघवेंद्र सिंह, रमेश यादव, संतोष कुशवाहा, दीपक सिंह, रविंद्र यादव, वेदप्रकाश यादव, मुरली यादव, फेकन यादव, मदन, रजनीश, अभिषेक सिंह, मुन्ना राजभर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें