फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस: शहर व गांव में रही खरीददारी की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। धनतेरस पर्व पर सोमवार को जनपद में कुल 17 करोड़ रुपये की खरीदारी हुई। परंपरागत बर्तन की खरीद से लेकर सराफा, इलेक्ट्रानिक, फर्नीचर आदि की दुकानों पर जहां महिलाओं की संख्या अधिक थी, वहीं वाहनों के बड़े-बड़े शो रूम में पुरुष ग्राहक जमे हुए थे। स्टील, पीतल और नान स्टिक बर्तनों की भी जबर्दस्त डिमांड बनी रही। भारी तथा बड़े बर्तनों की अपेक्षा हल्के, छोटे तथा उपयोगी आइटम खूब बिके। सराफा बाजार देर रात तक लोगों की चहल-पहल से गुलजार रहा।
विज्ञापन

धनतेरस पर्व पर बाजारों में उमड़ी भीड़ और खरीदारी के आगे बढ़ती महंगाई बेअसर साबित हुई। हर तबके के लोगों ने अपनी हैसियत के मुताबिक कुछ न कुछ खरीदारी की और परंपरा को कायम रखा। दोपहर बाद दुकानों पर अधिक भीड़ देेेखने को मिली। स्टील के बर्तनों में लोटा, गिलास, कटोरी आदि छोटे सामानों के साथ ही पीतल के भी बर्तनों की मांग बढ़ गई है। इस बीच नान स्टील के बर्तनों जैसे पतीली, कढ़ाई, तावा, तसली आदि की खूब बिक्री होती रही। इसी प्रकार फाइवर की क्राकरी को भी लोगों ने पसंद किया। बर्तन व्यवसायी भोला वर्मा ने कहा कि हर प्रकार के बर्तनों के भाव में इतनी बढ़ोतरी नहीं हुई है। हम ग्राहकों को कम लाभ में बिक्री कर रहे हैं।
इसी प्रकार दो पहिया, तीन पहिया तथा चार पहिया वाहनों की भी खूब बिक्री बनी रही। पहले से बुकिंग करा रहे लोगों ने आज अपनी डिलीवरी ली। जिले भर में आज करीब चार हजार बाइक तथा करीब 500 से अधिक आटो, ट्रैक्टर, जीप तथा कार आदि की बिक्री हुई है। शहर समेत कस्बों के हीरो होंडा, बजाज, टीवीएस, सूजुकी, होंडा आदि के शोरूम पर अधिकतर ग्राहकों ने पहले से बुकिंग करा लिया था। मारुति कार, बोलेरो, स्कार्पियों के साथ ही कई ट्रैक्टरों की भी डिलीवरी होती रही। तहसील तथा कसबों में भी मौजूद डीलर तथा एजेंसियों पर ग्राहकों की भीड़ बनी रही। इसके अलावा मोबाइल तथा इलेक्ट्रानिक्स की दुकानों पर भी टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन आदि की जबरदस्त खरीदारी का क्रम बना रहा। इस मौके पर कई कंपनियों की ओर से छूट की स्कीम तथा ऑफर दिया गया था। मोबाइल का बाजार भी गरम रहा। जिले भर की मोबाइल की दुकानों पर दिनभर भीड़ बनी रही। इसी प्रकार प्लास्टिक की कुर्सी-मेज स्टूल, मैट्रेस, कंप्यूटर कुर्सी, कंप्यूटर टेबुल आदि फर्नीचर के सामान की भी जोरदार खरीदारी हुई। जिले के मुहम्मदाबाद, जमानिया, सैदपुर, जखनिया, सेवराई, कासिमाबाद आदि सभी तहसील क्षेत्रों के कसबों और बाजारों में विभिन्न खरीददारी के चलते भीड़ बनी रही।
विज्ञापन



गाजीपुर। धनतेरस पर नगर के साथ ग्रामीण इलाके के सराफा व्यवसायियों के यहां भी चहल पहल बनी रही। सोने तथा चांदी के वस्तुओं की मांग अधिक थी। शुभ दिन होने के कारण शादी-विवाह के मद्देनजर भी लोगों ने खूब आर्डर दिए। मिश्र बाजार, महुआबाग, महाजनटोली, टाउन हाल, सट्टी आदि में सराफा की दुकानों पर सोने के हल्के सामानों जैसे, कील, नथुनी, झुमका आदि की बिक्री खूब हुई। चांदी के सिक्के, पायल, बिस्कुट तथा लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों को भी लोगों ने खरीदा।


गाजीपुर। दिवाली पर पूजन के लिए लक्ष्मी तथा गणेश की मूर्तियों की भी खूब खरीदारी हुई। घर, आंगन तथा घर के मंदिर आदि को सजाने के लिए भी तरह-तरह रंग-बिरंगे मालाओं, स्टीकरों तथा सजावटी सामानों की खरीद होती रही। शहर तथा कस्बों में मिट्टी तथा चीनी मिट्टी की लक्ष्मी-गणेश समेत अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां बिक्री के लिए दुकानें सजाई गई थीं। इनकी कीमत 50 रुपये से लेकर 300 रुपये तक है। पूजा पाठ के लिए फूल-माला की भी बिक्री जोरों पर रही। गेंदा के फूलों की माला की कीमत 20 रुपये से लेकर 50 रुपये थी। मिट्टी के दिया, दीयरी, दीपक आदि की भी दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बनी रही। इसी प्रकार चायनीज झालर, रोलेक्स समेत घरेलू सजावट के भी समानों की बिक्री पर जोर बना रहा।
विज्ञापन



आभूषण - नौ करोड़
बर्तन, मिठाई एवं अन्य- पांच करोड़
वाहन- तीन करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें