फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोल-नगाड़े के साथ निकाला विसर्जन जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
(फोटो भी)
विज्ञापन

ढोल-नगाड़े के साथ निकाला विसर्जन जुलूस
पर्व को सकुशल संपन्न होने पर एसडीएम ने जताया आभार
अमर उजाला ब्यरो
बहादुरगंज। नगर के पूजा पंडालों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन सोमवार की देर रात सती घाट स्थित तालाब में किया गया। प्रतिमा जुलूस स्थानीय मां चंडी धाम परिसर में पहुंचा। यहां पर आरती के पश्चात परंपरागत मार्गों से होते हुए विसर्जन जुलूस पुरानी गंज स्थित सती घाट पहुंचा। जहां विसर्जन किया गया। जुलूस में शामिल भक्त ढोल-नगाड़ा और डीजे पर बज रहे गाने की धुन पर थिरकते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस देर शाम निकाला गया। सात विसर्जन जुलूस बारी-बारी से चंडी मां के धाम परिसर में पहुंचे। यहां पर आरती के पश्चात पुरानीगंज स्थित सती घाट स्थित तालाब के लिए रवाना हुए। राधा कृष्ण मंदिर श्री दुर्गा पूजा समिति के जुलूस में शामिल श्री राम एवं भारत माता की झांकी के साथ तेजस मिसाइल की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। शामिल लोग (लकड़ी खेल) कला का प्रदर्शन करते चल रहे थे। सुरक्षा की दृष्टि से विसर्जन जुलूस में उपजिलाधिकारी कासिमाबाद मंसाराम वर्मा फोर्स के साथ मौजूद रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व पूर्व चेयरमैन हाजी रियाज अहमद अंसारी ने जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें