फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग स्थानों पर मिले शवों की हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर बीते दिनों मिले शवों की बृहस्पतिवार को पहचान हो गई।
विज्ञापन

एक शव दरौली रेलवे स्टेशन के अप लाइन के किनारे बुधवार को मिला था। रात में करीब आठ बजे जीआरपी थाना पहुंचे परिजनों ने फोटो देखकर उसकी पहचान जमानिया कोतवाली क्षेत्र के धनौता निवासी रामाधार के पुत्र श्रीनिवास (40) के रूप में की। श्रीनिवास के बहनोई विनय कुमार ने पुलिस को बताया कि उसका मानसिक रूप से बीमार था। मंगलवार की रात में घर से कब निकल गया, इसकी जानकारी परिजनों को नहीं हो सकी। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि दरौली रेलवे स्टेशन पर एक युवक का शव मिला है। इस पर जीआरपी थाना पहुंचे। चौकी प्रभारी डीपी यादव ने बताया कि जिला मुख्यालय शवगृह में रखे शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

उधर दिलदारनगर थाना क्षेत्र के मिर्चा गांव के सिवान स्थित धान के खेत में 24 सितंबर को एक व्यक्ति का शव मिला था। शव को को कब्जे में लेकर पुलिस शिनाख्त में जुटी थी। बुधवार देर शाम मृतक का भतीजा अजय सिंह थाने पहुंचा। उसने फोटो देखकर मृतक की शिनाख्त मिर्चा गांव निवासी मुन्ना कुशवाहा (48) के रूप में की। उसने पुलिस को बताया कि चाचा को मिर्गी का दौरा पड़ता था। खेत में खाद फेंकने गए थे। इसी दौरान मिर्गी आने से खेत में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। थाना निरीक्षक विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें