फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंट व्यावसायी को जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। थाना क्षेत्र के नरवर गांव निवासी टेंट व्यवसायी योगेंद्र चंद्र यादव को लोगों ने जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले में पुलिस को दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

नरवर निवासी टेंट व्यवसायी योगेंद्र चंद्र यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि वह 25 अगस्त को देर शाम अपनी बहन को बाइक से लेकर मरदह से घर जा रहा था । घर से पहले ही दो युवक गाड़ी रोककर गाली-गलौज करने लगे और देख लेने की धमकी दी। उसी दिन देर रात को दस बजे अज्ञात मोबाइल नंबर से योगेंद्र चंद्र यादव के मोबाइल पर फोन आया कि रुपया मांगना बंद कर दो, नहीं तो जान से मार दिए जाओगे। कुछ देर बाद फिर फोन आया तो योगेंद्र चंद्र यादव कि मां ने रिसीव किया, तो उसे भी अपने लड़के को समझाने की बात कह कर गाली- गलौज दिया गया। घटना से पूरा परिवार अनहोनी कि आशंका को लेकर भयभीत है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संपूर्णानंद राय ने बताया कि हरेंद्र यादव तथा योगेंद्र चंद्र यादव के बीच पैसे के लेन-देन का मामला है, जो पहले से संज्ञान में चल रहा है। तहरीर के आधार दो नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कि जा रही है।
विज्ञापन

....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें