फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन की कामयाबी के लिए निकाला बाइक जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर कर्मचारी शिक्षक अधिकारी-पुरानी पेंशन बहाली मंच की ओर से तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार-धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम बुधवार से आयोजित किया गया है। इस आंदोलन को कामयाब बनाने के लिए मंच के नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। मंच के संयोजक अंबिका प्रसाद दुबे के नेतृत्व में मंगलवार को कर्मचारी नेताओं ने बाइक जुलूस निकालकर विभिन्न कार्यालयों का भ्रमण कर कर्मचारियों से संपर्क कर धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने पशु अस्पताल, आरटीओ, कोषागार, वाणिज्य कर, नलकूप, लघुडाल, जिला पंचायत, पीडब्लूडी, अल्प बचत, जलनिगम, श्रम विभाग, नगर पालिका, डीआरडीए, सेवायोजन, बाट-माप आदि कार्यालयों का भ्रमण करते हुए जनजागरण अभियान चलाया। भ्रमण टीम में अमित श्रीवास्तव, ओमप्रकाश यादव, प्रमोद मिश्रा, मिश्रीलाल, जमुना यादव, प्रवीण कुशवाहा, राम विलास, विजय यादव, चंद्रिका यादव, अशोक सिंह, खेदू शर्मा, वीरेंद्र यादव, सत्येंद्र पाल, हीरा सिंह, रघुवर सिंह यादव, पवन पांडेय, महातिम यादव, आनंद प्रकाश, प्रेमप्रकाश, सदानंद यादव, अमरनाथ यादव, बसंत कुशवाहा, कृष्णकुमार सिंह, रामविलास यादव, रजनीकांत, कमलेश यादव, राजकुमार, सुरेंद्र यादव, रमाकांत, बासुदेव यादव, संतोष कुमार जायसवाल, योगेंद्र चौहान तथा विद्याशंकर गुप्ता आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें