फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आज भरेंगे हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर नौ अगस्त से प्रारंभ हो रहे आंदोलन के पहले चरण की सफलता के लिए कर्मचारी शिक्षक अधिकारी-पुरानी पेंशन बहाली मंच की स्थानीय शाखा ने पूरी ताकत झोंक दी है। मंच के जिला संयोजक अंबिका प्रसाद दुबे के नेतृत्व में कर्मचारी-शिक्षक नेताओं ने बुधवार को विभिन्न विभागों में भ्रमण कर कर्मचारियों से संपर्क कर धरना को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन

मंच के सदस्यों ने विकास भवन, पशु अस्पताल, सेवायोजन, आरटीओ, उद्यान, पीडब्लूडी, कृषि, भूमि संरक्षण, निर्वाचन, चकबंदी, कोषागार आदि विभागों में जागरूकता अभियान चलाया। कर्मचारियों से गुरुवार को आयोजित धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। भ्रमण टीम में ओमप्रकाश यादव, बैजनाथ तिवारी, अनंत सिंह, प्रमोद उपाध्याय, मिश्रीलाल कनौजिया, अशोक सिंह, सुभाष सिंह, चंद्रिका यादव, जमुना यादव, अमित श्रीवास्तव, परवेज जमाल, नीरज सिंह, जयप्रकाश तिवारी, शिवकुमार तिवारी, प्रमोद मिश्रा, प्रफुल्ल राय, राजेश आदि शामिल थे। उधर अधीनस्थ कृषि सेवा संघ की बैठक कृषि भवन के सभागार में हुई। इसमें पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होने वाले धरना को समर्थन प्रदान किया गया। इस अवसर पर ओमप्रकाश सिंह, सुभाष सिंह, अखिलेंद्र कुशवाहा, जयप्रकाश विश्वकर्मा, अंकित सिंह, गजेंद्र प्रताप सिंह, जमुना यादव, शिवशंकर वर्मा, अतुल प्रकाश, नवनीत तिवारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें