फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिथीन का प्रयोग, वसूला गया अर्थदंड

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगंज(गाजीपुर)। पॉलिथीन बंद करने के आदेश को लेकर नगर पंचायत प्रशासन पूर्ण रूप से सख्त हो गया है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस प्रशासन के साथ गुरुवार को दुकानों पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान 10 किलो पॉलिथीन जब्त करने के साथ ही दो हजार रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किया।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी ने पुरानीगंज बाईपास मार्ग से मेन बाजार होते हुए बस स्टैंड तक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान प्रत्येक दुकानों की जांच की। विभिन्न दुकानों पर प्रयोग हो रहे 10 किलो पॉलिथीन जप्त कर संबंधियों से दो हजार रुपये अर्थदंड के रूप में वसूला गया। इस अभियान से नगर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। अभियान के दौरान नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा दुकानों पर प्लास्टिक के इस्तेमाल से नुकसान एवं उपयोग पर अर्थदंड लिखे पोस्टर भी चिपकाए जाते रहे। इस दौरान अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा ने दुकानदारों समझाते हुए कहां की पॉलिथीन बंदी में पूर्ण रुप से सहयोग करें। अन्यथा कार्रवाई तय है। कहा कि लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जो भी पॉलिथीन का प्रयोग करते हुए पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। निरीक्षण टीम में नगर पंचायत लिपिक कुंवर दयानंद, इकबाल खान, दीपक कुमार, हरिप्रकाश, वसीम अहमद, अमरनाथ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें