फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन माह में बरस रही इंद्रदेव की मेहरबानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। विकास खंड अंतर्गत क्षेत्र के महली गांव कुछ लोगों द्वारा नाली निर्माण का कार्य रुकवाने का खामियाजा अन्य लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोग गली में लगे कमरभर बारिश के पानी के बीच से आने-जाने को विवश हो रहे हैं।
विज्ञापन

महली ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान उमेश सिंह यादव ने पानी निकासी के लिए गली में करीब डेढ़ माह पहले नाली निर्माण का कार्य शुरू कराया था। मुहल्ला के कुछ लोगों ने किसी विवाद के चलते निर्माण कार्य को रुकवा दिया था। नाली निर्माण न होने की वजह से जब भी तेज बारिश हो रही है, गुप्ता गली में कमरभर पानी लग जा रहा है। इससे आवागमन करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के घरों में भी पानी घुस जा रहा है। गुप्ता बस्ती के गली में कमर तक पानी लगा हुआ है। लोगों को गली में भरे गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। वही बारिश का गंदा पानी घर में घुस जा रहा है। उदय गुप्ता, सिंहासन गुप्ता, मोहन गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, सुनील शर्मा, मुन्ना साह, भगवान साह, मुनमुन साह आदि का कहना है कि बरसात का पानी के साथ घरों से निकलने वाला गंदा पानी गली में रुक जा रहा है। काफी समय तक पानी लगा रहने से मकानों के गिरने का खतरा भी बना हुआ है। ग्राम प्रधान ने पानी निकासी के लिए नाली बनाने का प्रयास किया, लेकिन गांव के ही कुछ लोगों ने कार्य को रुकवा दिया, जिसका खामियाजा अन्य लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इस संबंध में ग्राम प्रधान उमेश सिंह यादव ने कहा कि पानी निकासी के लिए कार्य कराया जा रहा था, लेकिन गांव के ही कुछ लोगों ने रोकवा दिया। कहा कि गांव में पानी निकास की गंभीर समस्या है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी से मिलकर समस्याओं से अवगत कराया गया है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता ने कहा कि महली गांव में पानी निकास की ठोस व्यवस्था के लिए विभागीय स्तर पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें