गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अर्थशास्त्र परिषद की ओर से विभागीय प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण तथा एमए अंतिम वर्ष की छात्राओं का विदाई कार्यक्रम सोमवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. सविता भारद्वाज ने अध्ययन से प्राप्त ज्ञान को व्यक्तिगत एवं सामाजिक उन्नति में प्रयोग करने का आह्वान किया। समारोह में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में स्नातक स्तर पर वंदना वर्मा को पहला, सानिया खान को दूसरा तथा रेशमी कुमारी एवं जरीन फातिमा को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में परास्नातक स्तर पर अनु सिंह को प्रथम, पूजा भारती को द्वितीय, जागृति यादव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार निबंध प्रतियोगिता में स्नातक स्तर पर वंदना वर्मा पहले, अर्चना जायसवाल दूसरे, मोनीश परवीन तीसरे तथा परास्नातक स्तर पर अनु सिंह प्रथम, सुष्मिता शर्मा द्वितीय स्थान पर रही। अर्थशास्त्र परिषद की ओर से आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में स्नातक स्तर पर सलेहा खानम पहले, करिश्मा दूसरे, अदिति सिंह तीसरे तथा परास्नातक स्तर पर पूजा कुमारी अग्रहरी प्रथम, अनु सिंह द्वितीय, वंदना तृतीय स्थान पर रही। विगत सत्र 2016-17 में एमए अंतिम वर्ष में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्रा रानी गुप्ता को विभाग की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन, सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं मुख्य अतिथि डॉ. सविता भारद्वाज को बुके द्वारा सम्मान के साथ हुआ। अनु सिंह, तनुजा श्रीवास्तव एवं रानी गुप्ता ने अपने बीते दिनों के अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. अनीता कुमारी, डॉ. सारिका सिंह, डॉ. एसएस प्रसाद, डॉ. संतकुमार राम, डॉ. शिवकुमार, डॉ. पूजा सिंह, कंप्यूटर सहायक बीरू सिंह आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आस्था राय तथा प्रतीक्षा रॉय तथा आभार ज्ञापन एवं संयोजन विभाग प्रभारी डॉ हरेंद्र यादव ने किया।