गाजीपुर। स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का समापन मंगलवार को समारोह पूर्वक हुआ। इस मौके पर राजनीतिशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने चरित्र और आचरण के उत्थान से ही लोकप्रिय होता है। अनुशासित जीवन ही सफलता की कुंजी है। समापन समारोह में सिराज फातिमा, सुजाता गुप्ता, अनिल कनौजिया, शिवानी, दीपिका राय, बृजेश गौड़ और लक्ष्मी प्रजापति ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर डॉ. राणा सिंह यादव, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. सतीश कुमार राय, डॉ. श्यामनारायण राय, अभय कुमार मालवीय मौजूद रहे।
उधर, गाजीपुर के बाबा जंगली महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का समापन मंगलवार को हो गया। इस मौके पर शिविरार्थियों ने मलिन बस्ती चिलार गांव में लोगों को शौचालय बनवाने के लिए जागरूक करने के साथ ही साफ-सफाई की। इस अवसर पर स्मिता यादव, संध्या वर्मा, अफसाना, आकांक्षा भारती, श्यामदेव, अरुण, हेमा गुप्ता आदि मौजूद रहे। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार शहीद स्मारक राजकीय महाविद्यालय मुहम्मदाबाद में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के 7 दिवसीय विशेष शिविर का समापन मंगलवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ रैली निकालकर किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. बीएम प्रसाद, डा. राजेश कुमार, डा. सुनील कुमार पांडेय, डा. अरुण कुमार, डा. रामकृष्ण गौतम, रमेशचंद्र, डा. श्रीप्रकाश तिवारी, आदि उपस्थित रहे। वहीं, मरदह में तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का समापन महेंगवा गांव स्थित एसपीएस इंग्लिश स्कूल परिसर में हुआ। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास, राष्ट्र सेवा, आपदा प्रबंधन, राष्ट्र के संकट काल और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के तौर-तरीके शिविर के स्काउट ट्रेनर दिनेश भारद्वाज, अजीत कुमार और गाइड ट्रेनर प्रियंका सिंह, नंदनी भारती द्वारा बताए गए।