फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजों की ग्रेडिंग के लिए केंद्र पर मिनी सीड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर।
विज्ञापन

वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशासनिक भवन में आयोजित की गई। उप निदेशक कृषि डॉ. यूपी सिंह ने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र के सभी वैज्ञानिकों का कृषि विभाग के कार्यक्रमों में विशेष योगदान होता है। वैज्ञानिक किसान मेला, गोष्ठी, प्रदर्शन, किसान वैज्ञानिक संवाद आदि में भाग लेकर किसानों की तकनीकी समस्याओं का समाधान करते हैं। बताया कि कृषि विभाग में सरकार की नई योजनाएं आई है, जिसकी जानकारी किसान मिलकर प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

बैठक में प्रगतिशील किसान डॉ. मारकंडेय सिंह ने कहा कि कुशल नेतृत्व एवं सीमित संसाधन में कृषि विज्ञान केंद्र किसानों के बीच बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहे हैं। अध्यक्षता कर रहे केंद्र के चेयरमैन राजेश्वर प्रसाद सिंह ने सदस्यों एवं किसानों को बताया कि केंद्र पर मिनी सीड प्रोसेसिंग यूनिट किसानों के बीजों की ग्रेडिंग के लिए स्थापित हो चुकी है। इससे पहले केंद्र के सीनियर साइंटिस्ट एंड हेड डॉ. दिनेश सिंह ने केंद्र के प्रगति प्रतिवेदन 2017-18 एवं कार्य योजना 2018-19 के साथ ही सामान्य सूचनाएं मैंडेट एवं गतिविधियों तथा प्रशिक्षण, प्रसार गतिविधियां, प्रदर्शन आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस क्रम में उद्यान विज्ञान, सस्य विज्ञान, गृह विज्ञान, पशु चिकित्सा विज्ञान, मृदा विज्ञान के वैज्ञानिकों ने अपने विषयों की प्रगति प्रतिवेदन एवं कार्य योजना का प्रस्तुतीकरण किया। बैठक में डॉ. वशिष्ठ यति, दुखहरन सिंह कुशवाहा, कृपाशंकर सिंह, लल्ली सिंह, डॉ. शिवशंकर यादव, भूमि संरक्षण अधिकारी केके सिंह, जिला उद्यान अधिकारी डा. एसके वर्मा, अजय पात्रा, डॉ. श्रीपति, सुनीता सिंह, मंजू देवी, डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ. डीके सिंह, डॉ. सुनीता पांडेय, डॉ. एसके सिंह, डॉ. डीपी श्रीवास्तव, आशीष कुमार वाजपेयी, मनोज कुमार मिश्रा, डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, आशुतोष सिंह, सुनील कुमार आदि उपस्थित थे। अंत में डॉ दिनेश सिंह ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें