फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा हरदेव का संपूर्ण जीवन मानवता के लिए समर्पित रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय संत निरंकारी सत्संग भवन पर शुक्रवार को निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज के 64वें जन्म दिवस पर सत्संग का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता करते हुए ब्रांच प्रमुख अमित सहाय ने कहा निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज का संपूर्ण जीवन मानवता के लिए समर्पित रहा। उन्होंने पूरी दुनिया में निरंकारी मिशन की आवाज को पहुंचाया। प्रेम दया, करूणा का पैगाम पूरे विश्व को जीवन पर्यंत दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उन्हेें संयुक्त राष्ट्र संघ ने दो-दो बार शांति पुरस्कार से नवाजा। सेवादल के क्षेत्रीय संचालक नंदू राम ने कहा कि 13 मई 2016 में कनाडा में कार दुर्घटना में नश्वर शरीर का त्याग कर जाते-जाते उन्होंने अमन, एकता, शांति का पैगाम दिया। इस मौके पर सेवादल यूनिट के जवानों ने सत्संग परिसर एवं आस-पास की साफ-सफाई की। क्षेत्रीय संचालक नंदू राम ने पौधारोपण का शुभारंभ किया। परिसर में विभिन्न पौधे लगाए गए। इस अवसर पर जयराम सिंह, श्याम प्यारी सिंह, रामचंद्र मास्टर, अनिरुद्ध कुशवाहा, डॉ केके सिंह, गंगादीन यादव, देवनाथ, डॉ. प्रेम सहाय आदि ने विचार व्यक्त किया। सत्संग का शुभारंभ संपूर्ण अवतार के काव्य-पाठ से हुआ। लंगर, प्याऊ, पार्किंग आदि की भी व्यवस्था रही। संचालन मोती यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें