फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण को लेकर कालोनीवासियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर।
विज्ञापन

गांधी पार्क सड़क निर्माण कार्य आधा अधूरा छोड़े जाने और ठेकेदार द्वारा सभासद सोमेश मोहन राय के साथ दुर्व्यवहार करने और उन्हें धमकी देने को लेकर रविवार को कालोनी के लोगों ने आस्तीन चढ़ा ली। उन्होंने आमघाट सहकारी कालोनी स्थित गांधी पार्क के पास प्रदर्शन किया। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह के अंदर सड़क निर्माण और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह चक्काजाम के साथ ही आंदोलन को धार देने को विवश होंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कालोनीवासियों ने कहा कि सड़क की पटरी के लिए ठेकेदार ने महीनों पहले खुदाई कर छोड़ दी, जिससे आवागमन करने वालों की दुश्वारियां बढ़ गईं। इसके बाद, गिट्टी डालकर महीनों से छोड़ा गया है। गिट्टियों की वजह से एक तरफ जहां सड़क के किनारे घरों में रहने वालों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। वहीं राहगीर भी परेशान हो रहे हैं। गिट्टी पर अनियंत्रित होकर लोग आए दिन गिरकर घायल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि 10 फरवरी 2017 को संचार-रेल राज्यमंत्री की ओर से लोकार्पण भी किया गया था। बावजूद इसके, आज तक पटरी का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। सभासद सोमेश मोहन राय ने सड़क निर्माण में मानक की अनदेखी की बात प्रशासन के पोर्टल पर दर्ज कराई। साथ ही इस कार्य पर होने वाले खर्च का ब्यौरा मांगा था। इस पर ठेकेदार ने उनके साथ दुर्व्यवहार करते हुए धमकी दी। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह के अंदर सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो कालोनीवासी सड़क जाम के साथ ही आंदोलन तेज करने को विवश होंगे। प्रदर्शन में विजय शंकर चतुर्वेदी, डा. अखंड प्रताप सिंह, प्रभाकर त्रिपाठी, प्रवीण तिवारी, सुनील सिंह, अमित तिवारी, धर्मेश राय, कृष्णशंकर चौबे, सुधीर सिंह, अंशु सिंह, अमित राय मिट्ठू, वैभव राय, विवेक श्रीवास्तव, अतुल यादव, रिंकू पांडेय, सभासद सोमेश मोहन राय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें