फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक विषमता को दूर करने का संकल्प लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर।
विज्ञापन

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती बुधवार को समारोहपूर्वक मनाई गई। समाजवादी पार्टी के कार्यालय समता भवन पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वक्ताओं ने सामाजिक विषमता को दूर करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर आयोजित विचार गोष्ठी में जिलाध्यक्ष डॉ. नन्हकू यादव ने स्व. ठाकुर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें समाजवादी आंदोलन का बड़ा नेता बताया। उन्होंने कहा कि वह आजीवन गैर बराबरी, जुल्म एवं शोषण के खिलाफ संघर्ष करते रहे। वह ईमानदारी, सरलता और सहजता के प्रतीक थे। आज हमें ऐसे नेताओं से सबक लेकर उनके आदर्शों पर चलकर समाज से गैर बराबरी एवं सामाजिक विषमता को दूर करने की जरूरत है। गोष्ठी में अमला यादव, अरुण श्रीवास्तव, मनोज यादव, कन्हैया यादव, चंद्रिका यादव, अमित सिंह, परशुराम बिंद, फिरोज जमाल अंसारी, जुल्फिकार, सूर्यभान यादव, अनिल यादव, लड्डन खां, तहसीन अहमद, राकेश यादव, राहुल सिंह, नन्हे खां आदि उपस्थित थे। संचालन जिला महासचिव सदानंद यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें