फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन के अभाव में ठप है फायर स्टेशन का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सैदपुर तहसील के सेहमलपुर गांव में करोड़ों की लागत से बनने वाले फायर सर्विस स्टेशन का निर्माण अब तक पूरा नहीं हो सका है। जबकि इसे महीनों पहले पूरा हो जाना चाहिए था। धन का टोटा होने के कारण आठ महीने से भी ज्यादा समय से काम ठप है।
विज्ञापन

आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए सरकार ने सैदपुर के सेहमलपुर में फायर सर्विस स्टेशन की स्थापना कराने का निर्णय लिया। फायर सर्विस स्टेशन के साथ ही कर्मचारियों के आवास भी बनने हैं। 4 करोड़ 73 लाख की लागत से बनने वाले फायर सर्विस स्टेशन के लिए सरकार की ओर से एक करोड़ 86 लाख की धनराशि उपलब्ध कराई गई थी। वर्ष 2015 के मध्म में शुरू हुए निर्माण कार्य को बीते वित्तीय वर्ष तक पूरा हो जाना चाहिए था लेकिन लगभग आठ महीने से भी अधिक समय से धनाभाव की वजह से काम ठप है। आवास विकास परिषद के सहायक अभियंता एखलाक अहमद ने बताया कि शासन से धन की मांग की गई है। धनराशि मिलते ही निर्माण का काम शुरू कराकर जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
सेहमलपुर में बनने वाले फायर सर्विस स्टेशन में विभिन्न टाइप के कर्मचारियों के आवासों का भी निर्माण होना है। इसमें टाइप-1 सामान्य के तीन, टाइप वन स्पेशल के 16, टाइप-दो के पांच तथा टाइप-3 के दो आवास बनने हैं। पानी टंकी, मार्ग, नाली, चहारदीवारी एवं गेट भी बनेगा। आवास निर्माण का काम भी पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें