फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूलिका ने जीता प्रतियोगिता का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरीशंकरी क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में रामसखी देवी मेमोरियल सेवाश्रम हास्पिटल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल तूलिका पब्लिक स्कूल और सेवाश्रम हास्पिटल के बीच खेला गया। इसमेें तूलिका पब्लिक स्कूल ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता के खिताब पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सेवाश्रम हास्पिटल ने सभी विकेट खोकर 109 रन बनाए। इसमें राहुल भारती ने 25 और चंदन ने 22 रन बनाए। तूलिका की तरफ से शुभम और संगम ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य के जबाब में खेलने उतरी तूलिका पब्लिक स्कूल की टीम ने 5 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। टीम की ओर से शुभम ने 20 और मुकेश ने 15 रन बनाए। सेवाश्रम हास्पिटल की तरफ से निखिल को 3 सफलता मिली। फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच शुभम यादव तथा मैन ऑफ द सिरीज का पुरस्कार निखिल सिंह को प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि तूलिका पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सौरभ उपाध्याय ने विजेता टीम तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. डीपी सिंह एवं ओमप्रकाश तिवारी ने उप विजेता टीम के कप्तान को ट्राफी प्रदान की। इस अवसर पर संजय कुमार तिवारी, विजयप्रताप सिंह, डॉ. सुधीर श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुशवाहा, विशाल पांडेय, सनी, राजेश, अजय, रतन श्रीवास्तव तथा सुदामा राम आदि मौजूद थे। संचालन महेश प्रताप सिंह और अंत में एकेेडमी के सचिव मनोज तिवारी एवं प्रशिक्षक राजेश गौतम ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें