फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समारोहपूर्वक मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न स्तरों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने आए मतदाताओं को शपथ दिलाई जाएगी। इसके साथ ही नए मतदाताओं को फोटो पहचान-पत्र का वितरण कर उन्हें बैज लगाकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

आठवां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को मनाया जाएगा। इस अवसर पर शहर सहित जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। छात्र-छात्राओं को मतदाता शपथ दिलाने के साथ स्कूल-कालेजों में प्रभात फेरी, स्लोगन राइटिंग, निबंध लेखन प्रतियोगिता, गीत प्रतियोगिता आदि गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। समारोह में नए मतदाताओं को फोटो पहचान पत्र के साथ आयोग की ओर से पूर्व निर्धारित बैज भी दिया जाएगा। निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिया है कि पुनरीक्षण अवधि में चिन्हित किए गए मिलेनियम वोटर को आयोजित समारोह में फोटो पहचान पत्र देकर सम्मानित किया जाए। प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में सर्वोत्तम कार्य करने वाले बीएलओ को जिला स्तर पर पुरस्कृत भी किया जा सकता है। इस संबंध में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस अवसर पर प्रत्येक बूथ पर तथा विभिन्न स्तरों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने आए मतदाताओं की ओर से शपथ ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें