फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का विवरण कराना होगा उपलब्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में संचालित माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का विवरण सप्ताह के अंदर जिला मुख्यालय स्थित राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) कार्यालय में उपलब्ध कराना अनिवार्य किया गया है। इस कार्य को समय के अंदर पूर्ण कराने के लिए कुल 17 नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। नोडल अधिकारियों की ड्यूटी ब्लाकवार लगाई गई है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्रदेव का निर्देश संबंधित सभी विद्यालयों एवं नोडल अधिकारियों को उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन

मनिहारी ब्लाक के मनोनीत नोडल अधिकारी रामअवतार यादव ने बताया कि जिले के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्यों और शिक्षकों का आधार नंबर 20 दिसंबर 2017 तक जिला परियोजना कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया था लेकिन इस तिथि तक लगभग आधा की संख्या में ही विद्यालयों ने शिक्षकों का विवरण उपलब्ध कराया। शेष विद्यालयों की सूचना को उपलब्ध कराने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। उन्होंने बताया कि सूचना के तहत विद्यालय का यू-डायस कोड नंबर, प्रधानाचार्य एव सभी शिक्षकों के आधार कार्ड संख्या, मोबाइल नंबर और कार्यरत पद विवरण उपलब्ध कराना है। इस कार्य को पूर्ण करने के लिए सोलह ब्लाक और एक नगर क्षेत्र के लिए कुल 17 नोडल अधिकारियों को जिला विद्यालय निरीक्षक की तरफ से तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक ने चेतावनी दी है कि जो विद्यालय अपनी सूचना समय के अंदर उपलब्ध कराने में असमर्थ रहते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया कि ब्लाकवार जो नोडल अधिकारी बनाए गए हैं उनमें राजकीय सिटी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य को नगर क्षेत्र, राजकीय हाईस्कूल रेवतीपुर की प्रधानाचार्या को रेवतीपुर, कटरिया के प्रधानाचार्य को करंडा, मखदूमपुर की प्रधानाचार्या को सैदपुर, रामपुर बलभद्र की प्रधानाचार्या को जखनिया, बिरनो के प्रधानाचार्य को बिरनो, कनुआन के प्रधानाचार्य को भांवरकोल, सादात की प्रधानाचार्या को सादात, गंगौली की प्रधानाचार्या को कासिमाबाद, गहमर की प्रधानाचार्या को भदौरा, जमानिया की प्रधानाचार्या को जमानिया ब्लाक के विद्यालयों की सूचना देने के लिए नामित किया गया है। बताया कि इसके अलावा इंटर कॉलेज मुहम्मदाबाद के प्रधानाचार्य को मुहम्मदाबाद, इंटर कॉलेज खालिसपुर के प्रधानाचार्य को सदर, झारखंडे महादेव करीमुद्दीनपुर के प्रधानाचार्य को बाराचवर, मोतीलाल नेहरू इंटर कॉलेज को देवकली और पचोतर नेशनल इंटर कालेज मरदह के प्रधानाचार्य को मरदह ब्लाक का नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें