फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दो प्राथमिक विद्यालय को बनाया निशाना, उड़ाया सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार की रात चोरों ने दो प्राथमिक विद्यालयों को अपना निशाना बनाते हुए सोलर लाइट सहित कई सामान उड़ा दिया। रविवार को घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों ने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापक को दी। जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

सुहवल संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के सुगवलिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में देर रात चोरों ने छह माह पूर्व लगी सोलर लाइट, प्लेट, बैट्री सहित पूरा सेट उड़ा दिया। सुबह जब ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी होते ही मौके पर पहुुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। ग्राम प्रधान महंगू राम ने बताया कि इस पूरे मामले की लिखित सूचना थाने पर देने के साथ ही जिले के आला अधिकारियों को भी दी गई है। करंडा संवाददाता के अनुसार नारायनपुर रविदास मंदिर तथा प्राथमिक विद्यालय नौदर का ताला तोड़कर चोरों ने वाई-फाई सेट, बैट्री, इनवर्टर और सोलर प्लेट तथा मध्याह्न भोजन का चावल, दाल और बर्तन आदि उड़ा दिया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी प्रधानाध्यापक अरविंद गिरि को दी। मौके पर पहुंचे प्रधानाध्यापक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें