फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ के पदाधिकारियों का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित ब्लाक संसाधन केंद्र पर गुरुवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की स्थानीय इकाई का चुनाव संपन्न हुआ। इस अवसर पर धर्मराज सिंह अध्यक्ष, अनिल कुमार मंत्री, बद्रीनाथ चौबे कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में विजेंद्र सिंह यादव का चुनाव किया गया।
विज्ञापन

अन्य चयनित पदाधिकारियों में सत्येंद्र कुमार, रेनू सिंह, राकेश रंजन केशरी, अरविंद कुमार, जहीरूल हसन उपाध्यक्ष, ब्रजमोहन संयुक्त मंत्री, जयशंकर सिंह, विजयप्रकाश राम, सीमा राम, अवधेश सिंह यादव, संजय कुमार संगठन मंत्री, हरिद्वार सिंह यादव, पूनम सिंह, अजय कुमार सिंह, चंद्रबल्ली सिंह यादव, संतशरण राम प्रचार मंत्री, पंकज कुमार सिंह एकाउंटेंट एवं आडिटर के रूप में भूपेंद्र कुमार गुप्ता का चयन किया गया। चुनाव अधिकारी श्यामबिहारी यादव ने बताया कि 11:30 बजे तक केवल 2ं पर्चे ही बिके जिसमें किसी विपक्षी ने पर्चा नहीं खरीदा और न ही किसी ने नामांकन किया। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया सरल हो गई। सभी 22 पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। उन्होंने शपथग्रहण जनवरी माह में कराये जाने की बात कही। इस अवसर पर राम अशीष सिंह यादव, समरजीत सिंह आदि उपस्थित थे। चुनाव अधिकारी श्याम बिहारी यादव, महातिम यादव एवं प्रेक्षक पवन कुमार गुप्ता की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें