फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदे पानी से होकर शिक्षा के मंदिर में पहुंच रहे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मुहम्मदाबाद ब्लाक का नोनहरा गांव जहां आज भी बच्चे शिक्षा के मंदिर में जाने के लिए सड़क पर लगे गंदे पानी से होकर जा रहे है। दबंगों द्वारा पोखरी पर अतिक्रमण किए जाने से जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। यहीं नहीं पोखरी की सफाई के नाम पर करीब एक लाख रुपये तक उतार लिए गए। लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

करीब 15 दिनों से नोनहरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की सड़क घरों का गंदा पानी लगा हुआ है। पास ही स्थित पोखरी पर वर्षों से दबंगों का कब्जा है। गांव के लोगों को ही नहीं आसपास के गांव के लोगों को भी इस मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। अगर देखा जाए तो प्राथमिक विद्यालय में करीब 300 बच्चें शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। लेकिन करीब 15 दिनों से सड़क पूरी तरह से गंदे पानी से लबालब हो जाने के चलते अधिकांश बच्चों ने विद्यालय आना ही छोड़ दिया है। गांव निवासी धनई राम, रामाधार राम, मनोज राम, पप्पू जायसवाल, विनोद जायसवाल, इस्माईल कुरैशी, रामविलास यादव और तुल्ला राईनी ने बताया कि विद्यालय के पास स्थित यादव टोली के पास स्थित पोखरी पर वर्षों से दबंगों का अतिक्रमण है। यहीं नहीं ग्राम प्रधान द्वारा इस पोखरी की सफाई वित्तीय वर्ष 2016-17 में पैसा भी उतार लिया गया। लेकिन इसकी जमीनी हकीकत कुछ अलग ही बयां कर रही है। ग्रामीणों ने बताया विकाराल रुप धारण कर चुके इस समस्या के निदान के लिए कई बार अधिकारियों से मुलाकात की गई। लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। जिलाधिकारी के बालाजी ने बताया कि जल निकासी की व्यवस्था के लिए डीपीआरओ और ग्राम प्रधान को निर्देश दिया गया है। साथ ही पोखरी की पैमाईश के आदेश भी दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें