फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद विजेता और सदिकापुर उपविजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नेहरु युवा केंद्र की ओर से पीजी कालेज के मैदान पर आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गई। इस प्रतियोगिता में वालीबाल में मुहम्मदाबाद विजेता एवं सदिकापुर उपविजेता रहा। फुटबाल में लहना प्रथम एवं सकरा द्वितीय रहा।
विज्ञापन

कबड्डी में बुजुर्गा ने युवराजपुर को हराकर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। 16 सौ मीटर की दौड़ में अमेरिका यादव पहले, सुनील यादव दूसरे तथा बाबूराम यादव तीसरे स्थान पर रहे। साइकिल दौड़ में अमेरिका यादव प्रथम, शैलेंद्र द्वितीय एवं सीता यादव तृतीय रहे। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि सदर विधायक डा. संगीता बलवंत ने कहा कि जिले के युवाओं में अदम्य साहस एवं प्रतिभा है। आवश्यकता है उन्हें सही मार्गदर्शन एवं लक्ष्य की। इस अवसर पर अशोक सिंह, अवधेश कुशवाहा, रामाधार यादव, नरसिंह यादव, कन्हैया यादव, ममता सिंह, प्रियंका यादव, दीपिका प्रजापति, तारकेश्वर यादव, माहताब आलम, मो. मोइन, विनोद जायसवाल आदि उपस्थित थे। संचालन पारसनाथ सिंह तथा अंत में जिला युवा कल्याण अधिकारी आरडी राम ने आभार वक्तव्य किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें