फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी में जुटे रहे बच्चे और बड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मंगलवार को जिले भर में मनाया जाएगा। इसको लेकर एक दिन पूर्व सोमवार को मंदिरों और घरों में इसकी तैयारियां होती रही। इस पर्व पर मंदिरों के साथ ही घरों में भी लोगों की तरफ से झांकियां सजाई जाती है। रात 12 बजे कान्हा का जन्म होते ही मंदिरों और घरों में नंद को आनंद भयो की बधाई गूंजेगी। इस मौके पर व्रत रखने वाले श्रद्धालु रात 12 बजे के बाद जन्माष्टमी का प्रसाद ग्रहण कर व्रत तोड़ेंगे।
विज्ञापन

जन्माष्टमी का पर्व पूरे जिले में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। मंदिरों के साथ ही घर-घर में भगवान कृष्ण की झाकियां सजाई जाती है। रात को बारह बजे प्रभु के जन्म के बाद उत्सव मनाया जाता है। कई जगहों पर महिलाएं सोहर गाती है तथा बाद में भगवान की विशेष पूजन-अर्चन की जाती है। पर्व से एक दिन पूर्व सोमवार को लोग इसकी तैयारी में व्यस्त रहे। मंदिरों के साथ घरों में लोग झांकियां सजाने में जुटे रहे। इन झांकियों में भगवान श्रीकृष्ण कारागार के अंदर, बासुदेव द्वारा दौरी में बैठाकर कान्हा को जेल से बाहर लेकर आना, कृष्ण द्वारा माखन खाना, गोपियो के साथ कृष्ण का नृत्य करना आदि नजर आएगा। सबसे आकर्षक झांकियां कलेक्ट्रेट परिसर में सजी दिखाई देगी। जिले के कोतवाली और थानों में भी जन्माष्टमी पर्व की धूम रहेगी। दुल्लहपुर, बिरनो, जंगीपुर, मरदह, खानपुर, सैदपुर, जखनिया, सादात, भीमापार, बहरियाबाद, शादियाबाद, देवकली, नंदगंज, जमानिया, मतसा, दिलदारनगर, गहमर, सेवराई, सुहवल, कासिमाबाद, मुहम्मदाबाद, भांवरकोल, करंडा आदि ग्रामीण क्षेत्रों में भी जन्माष्टमी की तैयारी में लोग जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें