फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक का रामपुर उर्फ साधोपुर ग्राम पंचायत खुले में शौच मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल (गाजीपुर)। रेवतीपुर ब्लाक का रामपुर उर्फ साधोपुर ग्राम पंचायत रविवार को ब्लाक का तीसरा खुले में पूर्ण रूप से शौचमुक्त गांव घोषित किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दूबे ने ग्राम प्रधान राकेश राय लोहा सहित निगरानी समिति के सदस्यों और उनके प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद गौरव यात्रा निकाली गई। साथ ही ग्राम पंचायत के मुख्य मार्ग पर शिलापट्ट का अनावरण किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डीपीआरओ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बीते वर्ष 2014 में स्वच्छता मिशन की शुरूआत की थी। इसी के तहत जिले के गंगा किनारे प्रत्येक गावों का ओडीएफ के तहत चयन किया गया। इससे जुड़े स्वच्छ भारत मिशन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर जागरूक किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी हरिनारायण, मेदिनीपुर के ग्राम प्रधान दीपक सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत अशोक कुमार यादव, उपेंद्र कुमार शर्मा, मनोज यादव, रणविजय, दिग्विजय चौधरी, गौरव, अजय सिंह, कृष्ण कुमार राय, रामानंद यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता दयाशंकर राय और संचालन संजय राय ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें