फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावत-ए-इफ्तार देता है प्रेम और भाईचारा का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शनिवार की देर शाम गहमर, जखनिया और सुहवल में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें मुस्लिम बंधुओं के साथ ही बड़ी संख्या में हिंदू भाइयों ने शिरकत कर भाईचारा का संदेश दिया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि दावत-ए-इफ्तार भाईचारा का संदेश देता है।
विज्ञापन

गहमर संवाददाता के अनुसार गांव स्थित एक गैस एजेंसी के परिसर में इमरान हुसैन के नेतृत्व में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इसमें मुस्लिम भाइयों के साथ ही बड़ी संख्या में हिंदू बंधुओं ने हिस्सा लेकर आपसी भाईचारा का संदेश दिया। इफ्तार पार्टी में पारंपरिक भोजन खजूर, चना, पकौड़ी सहित कई प्रकार के फलों का आहार ग्रहण किया। इस अवसर पर गैस एजेंसी के निदेशक अमजद हुसैन, डा. महताब खां, अब्दुल्लाह खां, शहंशाह खां, इसरार खां, परीक्षित सिंह, डा. छोटेलाल सिंह, हेराम सिंह, शशि सिंह, गौरी चौरसिया, दुर्गा चौरसिया, सुनील सिंह, विमलेश सिंह, आफताब अंसारी, सरताज अंसारी, अनीश, अख्तर खान, राकेश पांडेय, वेदप्रकाश, अनुराग तिवारी, अभिजीत शर्मा, अरुण श्रीवास्तव, अमरेंद्र पांडेय, मोहम्मद इसरार, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद परवेज, विनोद कुमार आदि मौजूद थे।
जखनिया संवाददाता के अनुसार विभिन्न स्थानों पर शनिवार की शाम रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। जखनिया कस्बा में ग्राम प्रधान इंद्रजीत सिंह अंटू, कस्बा स्थित आरजे पब्लिक स्कूल एवं डा. बीआर अंबेडकर इंटर कालेज में समाजसेवी आमिर अली द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर इंद्रजीत सिंह, इंद्रसेन सिंह, कैलाश वर्मा, आमिर अली, मो. शमीम, रिपुंजय सिंह, इम्तेयाज अहमद, रामवृक्ष यादव, लालजी यादव, मो. बबलू अंसारी, कैलाश यादव, अजय यादव मो. गुफरान, अश्विनी कुमार सिंह, दयाशंकर तिवारी आदि उपस्थित थे। सुहवल संवाददाता के अनुसार स्थानीय गांव में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रेवतीपुर ब्लाक के प्रधान संघ के अध्यक्ष एवं मेदिनीपुर के ग्राम प्रधान दीपक सिंह, पिंटू पांडेय, मनोज यादव, राजेश सिंह, हमीद अंसारी, शाहिद अंसारी, सरफराज, जुनैद अंसारी, आशीष मिश्रा, राजू श्रीवास्तव, वकील, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें