फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला टापर बनी नेहा चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर/मरदह। विकास खंड के सेमरी गांव निवासी नेहा चौहान ने माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल की परीक्षा में 94.17 फीसदी अंक पा कर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। भविष्य में डाक्टर बन कर लोगों की सेवा करने को अपनी प्राथमिकता बताने वाली इस मेधावी ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने हौसले को बनाए रखते हुए लक्ष्य प्राप्त करने में सफलता हासिल की है। देखा जाए तो इंटरमीडिएट और हाई स्कूल में छात्राओं ने ही बाजी मारी है।
विज्ञापन

श्यामा चौहान और मंशा देवी की पुत्री नेहा ने हाईस्कूल की परीक्षा मां देइया इंटर कालेज हरिकरनपुर बिजौरा से उत्तीर्ण की है। उसके पिता जहां फर्नीचर बनाने का काम करते है वहीं माता गृहिणी है तथा घर का काम काज निपटाती है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उसे पठन पाठन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। मजबूत इरादे और नानी प्रभावती देवी की समय से सब कुछ करने की सीख ने उसे इस कदर प्रेरित किया कि विपरीत हालातों में भी हिम्मत नहीं हारी। लगन एवं निष्ठा के बल पर मंजिल प्राप्त कर लिया। वह अपने नाना के घर से करीब ढाई किलोमीटर स्थित विद्यालय जाती थी। पढ़ाई के साथ साथ वह घर के कामों में भी हाथ बंटाती थी। उसने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने परिजनों सहित प्रधानाचार्य राम विलास यादव, गणित अध्यापक गौतम तथा अंग्रेजी अध्यापक शिवकुमार राजभर को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें