फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान खोलने का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया(गाजीपुर)। कोतवाली के राजपुर गोरवा मुहल्ला में गुरुवार को देशी शराब की दुकान खुल गई। इससे नाराज महिलाओं ने जुलूस निकाल कर एसडीएम को पत्रक सौंपा। महिलाओं का कहना है कि देशी शराब की दुकान खुल जाने से यहां का माहौल पूरी तरह से खराब हो जाएगा। दुकान खुलने के बाद इलाके में बराबर भय बना रहेगा। महिलाओं ने उपजिलाधिकारी रमेश मौर्य को पत्रक देकर देशी शराब की दुकान को दूसरी जगह करने की मांग की। महिलाओं ने आरोप लगाया कि देशी शराब की दुकान वार्ड नंबर दो और चार के घनी बस्ती व स्कूल के पास खुली है। इससे युवा पीढ़ी भी शराब की लत लग जाएगी। महिलाओं ने शिकायती-पत्र को देकर शराब की दुकान को वहां से हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि जल्द मांग पूरी नहीं हुई, तो वह आंदोलन करेंगी। इस संबंध में उप जिला अधिकारी रमेश मौर्या ने बताया कि नागरिकों की मांग पर आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर को जांच करने के आदेश दिए गए हैं । इस अवसर पर पूनम, किरण देवी, उषा देवी, तारा, मुन्नी, शांति देवी, श्री देवी, चंद्रावती देवी, इंदिरा देवी, मोती, रानी देवी, अनिल कुमार, मुख लाल, राम वचन ,लक्ष्मीना देवी, नंदिनी देवी, सीता देवी, लीला देवी सोनी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें