फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश दुनिया क चौथी महाशक्ति में शामिल हो गयल बा- मनोज सिन्हा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। ‘बहुत बेर सरकार बनावे खातिर ए देश में वोट प़ड़ल ह, पर एना बारी ई चुनाव खाली सांसद चुने औरी सरकार बनावे क चुनाव नइखे। आज क अखबार में देश क सिद्धि सफलता क खबर प्रमुखता से छपल ह, देश के आज सिद्धि सफलता मिलल ह, तीन सौ किलोमीटर के दूरी क मारक क्षमता के साथे देश दुनिया क चौथी महाशक्ति में शामिल हो गयल बा। देशभर क लोगन में प्रसन्नता क कव़नो सीमा नइखे, लेकिन ए देश के विपक्ष क लोगन के कवनो खुशी नइखे, उ लोग पाकिस्तान क भाषा बोलत हउव’ कुछ इस अंदाज में गुरूवार को केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने आज गाजीपुर सदर विधानसभा के करंडा मंडल के परमेठ बिंदपुरवा के हनुमान मंदिर, ब्राम्हणपुरा, सबुआ, कुचौरा, सइतापट्टी और धरम्मरपुर चट्टी पर आयोजित जनसंवाद सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उड़ी तथा पुलवामा घटना के बाद देश मे जो आक्रोश देखने को मिला जिसमें महिलाओं तथा बालिकाओं ने भी अपनी संवेदना प्रकट की देश ने उस आक्रोश को समझा। उन्होंने सेना के शौर्य पर सवाल करने वाले लोगों के संबंध में कहा कि देश में ऐसी स्थिति कभी नहीं रही है। देश से जुडे़ मुद्दों पर जब इंदिरा प्रधानमंत्री थीं और अटल बिहारी बाजपेयी जैसे नेता इन विषयों पर निष्ठा के साथ सरकार की भावनाओं के साथ सभी दल देश एवं सरकार के साथ रहते थे। देश में 354 रियासतें पटेल के प्रयास से भारत में शामिल हो गई।
कहा कि 2004 के बाद बाजपेयी के प्रधानमंत्री न बनने से बहुत नुकसान हुआ है। इक्कीसवीं सदी के प्रारंभ में बाजपेयी के कार्यों से देश ने मान लिया था कि 21वीं सदी भारत का होगा। लेकिन 2004 से 2014 का एक दशक में देश में भ्रष्टाचार और लूट का साम्राज्य स्थापित रहा, जिसमें स्पेक्ट्रम, कोयला घोटाले सहित तमाम घोटाले शामिल हैं। आज एक बार पुन: देश में लूट व भ्रष्टाचार की नियत से महा गठबंधन बनाया गया है। मनोज सिन्हा ने कहा कि विगत पांच वर्षों मे देश की दशा व दिशा तथा मजबूती के प्रति अनेकों कार्य निष्ठा व ईमानदारी से हुए हैं। जनता से कहा कि आप ईमानदारी से मूल्यांकन करिये अगर भारतीय जनता पार्टी ने जिले में काम किया है, तो भाजपा व हमें सहयोग समर्थन दीजिए। सभा में जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, विधान परिषद सदस्य डा केदारनाथ सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, संग्राम बिंद, शशिकांत शर्मा जिला मीडिया प्रभारी, पवनंजय पांडेय, अमरेश गुप्ता, चंद्रमा बिंद, अनिल यादव, ओमप्रकाश चौहान, जगदीश बिंद ,श्री राम ,जयप्रकाश सिंह, चंद्रमा बिंद, अरविंद बिंद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें