फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने सफल प्रतिभागियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। नगर के अकटहिया मुहल्ला स्थित लिमरा कांवेंट स्कूल के तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन सोमवार को राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में अनुशासन के साथ-साथ उच्च स्तर की शिक्षा की व्यवस्था की गई है। अभिभावकों से बच्चों के ऊपर अपनी सोच थोपने के बजाए बच्चों को स्वतंत्र छोड़ देने की अपील की। खेलकूद प्रतियोगिता में दो सौ मीटर की दौड़, सैक रेस, रॉक आन द फ्लोर, दौड़ो भागो गहने पहनो, पंजा लड़ाओ जीत के दिखाओ, वॉलीबाल, बास्केटबाल, क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी एवं खो खो आदि खेल प्रतियोगिताओं में सफल खिलाड़ियों इल्मा, आयान, रिदा, प्रिया, सौम्या, आकाश, मनीष, रविराज, हर्ष, उत्कर्ष, दीपक, अर्श, आरजू, तंजीला, रेहान, अनन्या, इशिता, आयूष, साक्षी, गरिमा आदि बच्चों को मुख्य अतिथि नीरज शेखर ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि समाज सेविका मीरा राय, डा. जफर असलम, शाहनवाज खां, असलम खां, समता बिंद, दिग्विजय सिंह यादव, रमाकांत आदि उपस्थित थे। प्रारंभ में विद्यालय के चेयरमैन सुहेल मुमताज एवं निदेशक नौशाब खान ने अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर अतिथियों को सम्मानित किया। संचालन लायबा तथा आगा इमरान ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें