फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय-समय पर आंखों की जांच आवश्यक

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल(गाजीपुर)। गायत्री शक्तिपीठ की ओर से संचालित अखंड ज्योति नेत्र चिकित्सालय की ओर से गुरुवार को स्थानीय गांव में नेत्र परीक्षण तथा दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर कुल 205 मरीजों का परीक्षण किया गया जिसमें से 65 लोगों को नेत्र आपरेशन तथा लेंस प्रत्यारोपण के लिए चयनित किया गया।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ समाजसेवी मनीष राय तथा मुख्य अतिथि पूर्व ग्राम प्रधान आदित्य नारायण राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि चिकित्सक भगवान का दूसरा स्वरूप हैं। गरीब असहायों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। मनीष राय ने कहा कि इस तरह के नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में गरीब असहाय लोगों की मदद करना है जिससे उन्हें उचित समय पर बेहतर चिकित्सकीय सुविधा मिल सके। आह्वान किया कि बिना चिकित्सक के सलाह के दवा का सेवन नुकसान पहुंचाता है। समय समय पर आंखों की जांच अवश्य करानी चाहिए। स्वस्थ आंखों के लिए भोजन में पौष्टिकता का ध्यान रखा जाना चाहिए। शिविर में दूर-दराज से आए बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, बच्चों आदि ने अपनी आंखों की जांच कराई तथा दवा प्राप्त किया। वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक संतोष कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ नाखूना, समलबाई, मोतियाबिंद, माणा, आदि से पीड़ित मरीजों को नेत्र रोगों तथा उससे बचने के टिप्स दिए। रोगियों को नि:शुल्क दवाओं का भी वितरण किया गया। इस मौके पर अमरनाथ शुक्ला, ज्योति ओझा, लल्लन चौबे, सलाम खां, शाश्वत राय, पारस, मंगरू गुप्ता, किरन राय, विमलाकांत चौबे, अशोक पटेल, अजय कुमार, मसोदर पाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें