फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना दुकान में आग लगने से लाखों की क्षति

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधागरघाट(गाजीपुर)। कासिमाबाद थाने के बढ़ईपुर चट्टी पर शनिवार की रात किराना की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग पर किसी तरह आसपास के लोगों ने काबू पाया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

इलाके के साधापुर निवासी दिनेश गुप्ता की परचून की दुकान बढ़ईपुर चट्टी पर है। वह रोज की तरह रात में दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई। लोगों ने दुकान के भीतर से धुआं निकलते देखा। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने व्यापारी को दी। सूचना मिलते ही दिनेश गुप्ता दुकान पहुंच दुकान को खोलकर देखा तो पीछे स्थित गोदाम में रखा लाखों का सामान जल चुका था। पूरा गोदाम तथा दुकान धुएं से भरा पड़ा था। आग की लपटों में दुकान में रखे लाखों रुपये की चीनी, घी आदि सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित व्यापारी ने गोदाम के पीछे बने झरोखे से किसी अराजकतत्वों द्वारा आग लगाने की आशंका जाहिर की। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें