फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं से जुड़े सवालों पर अपनी समझ का प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजीपुर। राजकीय महिला पीजी कॉलेज में गुरुवार को राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली के सौजन्य से महिला प्रकोष्ठ की तरफ से नारी से संबंधित विधि एवं विविध प्रावधानों पर वृहद जागरूकता के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं परिचर्चा आयोजित की गई। इस अवसर पर छात्राओं ने घरेलू महिला हिंसा, दहेज प्रतिषेध संबंधी कानून, बलात श्रम एवं व्यापार, राष्ट्रीय महिला आयोग के कर्तव्य एवं गठन, भारतीय संविधान में महिलाओं से संबंधित विविध प्रावधानों, महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रचलित हेल्पलाइन, भ्रूण का लिंग परीक्षण, समान कार्य के लिए समान वेतन तथा विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत, स्थानीय, प्रादेशिक, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं से जुड़े सवालों पर अपनी समझ का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर अपने सवाल किए। उनके समाधान प्राध्यापकों एवं प्रतिभागी छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए किए गए। इसमें कविता बिंद, आस्था राय, खुशबू तथा स्वाति पांडेय की भूमिका सराहनीय रही। रेंजर प्रभारी डॉ. शिवकुमार एवं डॉ. पूजा सिंह ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विभिन्न प्रश्नों के उत्तर तथा उनसे जुड़े पहलुओं पर चर्चा की। डॉ. संतन कुमार ने ऑनलाइन एफआई आर की प्रक्रिया का भी प्रदर्शन एवं उपयोग करना छात्रों को सिखाया। क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत एवं श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली नारियों से संबंधित सवाल स्क्रीन पर दिखा कर पूछे गए। इसमें प्राची वर्मा, शिवांगी गोंड, साक्षी सिंह, प्रीति सिंह, श्रेया राय, कशिश हुसैन आदि रेंजर छात्राओं का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा। परिचर्चा के दौरान साक्षी सिंह, निशा वर्मा, शिवांगी गुप्ता एवं प्रियंका भारती आदि छात्राओं ने महिलाओं से जुड़े मुद्दे एवं महिला प्रकोष्ठ के आयोजन के संबंध में अपने सुझाव एवं अनुभव प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समन्वयक डॉ. दीप्ति सिंह, महिला प्रकोष्ठ के सदस्यों डॉ. शिवकुमार, डॉ. पूजा सिंह, डॉ. विकास सिंह, डॉ. निरंजन कुमार, डॉ. संजय गुप्त, डॉ. सारिका सिंह, डॉ. संतन कुमार आदि ने योगदान दिया। कार्यक्रम का संयोजन एवं आभार ज्ञापन महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. अनीता कुमारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें