फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दानापुर रेलवे सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। कृषि उत्पादन मंडी समिति के परिसर में स्व. कांता राम मेमोरियल राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दानापुर रेलवे की टीम ने गाजीपुर एकादश को रोमांचक मुकाबले में चार रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

दानापुर की टीम ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 178 रन बनाए। टीम की ओर से कुंदन गुप्ता ने 43 गेंदों पर 54, सचिन पटेल ने 32 गेंदों पर 36 रन बनाए। गाजीपुर एकादश की तरफ से राजू यादव, अरूण चौरसिया एवं इंतजार हुसैन ने एक-एक सफलता प्राप्त की। 179 रन के लक्ष्य के जवाब में खेलने उतरी गाजीपुर एकादश की टीम 20 ओवरों में सात विकेट पर 174 रन ही बना पाई। टीम की ओर से रवि ने 54 गेंद पर 100 , भाष्कर ने 32 गेंदों पर 40 रनों का योगदान किया। दानापुर रेलवे की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कुंदन गुप्ता एवं मुहम्मद रफी ने दो-दो विकेट लिया। दानापुर रेलवे के कुंदन गुप्ता को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। अंपायर की भूमिका योगेंद्र शर्मा एवं मिर्जा फहीम बेग, कमेंट्रेटर वीरेंद्र पांडेय, मु. कैफ अंसारी तथा स्कोरर रामलाल यादव एवं चंदन कुमार रहे। इससे पहले मुख्य अतिथि कृष्णा गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर इसरार अहमद, राजू यादव, अनिल राम, ओमप्रकाश यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें